Monday, June 1, 2020

एकपदासन - वेरिएशन २ ( / उत्थित वायुमुक्तासन )



१. दोनों पैर साथ में जोडकर खड़े रहे 
एकपदासन - वेरिएशन २

२. नज़र सामने एक बिंदु पर स्थिर करे
३. श्वास छोड़ते हुए दाहिने पैर को घुटने से मोड़कर,  दोनों हाथों से उठाकर सीने के पास लाए
४. नॉर्मल श्वास लेते हुए यह स्थिति बनाए रखे
५. धीरे धीरे १ से २ मिनट तक यह स्थिति बनाए रखने का प्रय़ास करे
६. दूसरे पैर से दोहराए
७. दिन में २ बार, सुबह और शाम करे

सावधानी:
पीठ दर्द, अर्थराईटिस या टखने की चोट है तो नहीं करे

आसन करने से होने वाले लाभ :
१. पेट से गैस रिलीज़ होने में मदद मिलेगी
२. पैर और कमर के स्नायू मज़बूत होते हैं
३. नर्वज् और मसल्स का संतुलन सही होता है

No comments:

Post a Comment