Tuesday, June 16, 2020

Equal breathing


मन:स्थिति और श्वास एक दूसरे को प्रभावित करते रहते हैं। मन शांत रखने के लिए हमें अपने श्वास को सही रखना चाहिए। योगासन, प्राणायाम, मेडीटेशन इन सब में श्वास पर ध्यान दिया जाता हैं। आज हम एक सरल सी breathing exercise सीखेंगे। यह traditional प्राणायाम के लिए prepare करता है।

Equal breathing
( Yogendra Pranayam 1 )

1. दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखकर खड़े होना हैं
2. सामने किसी बिंदु पर नज़र स्थिर रखे
3. कंधे, पीठ, गर्दन में तनाव न रहे
4.आँखें बंद कर लें
5. ३ सेकंड के लिए श्वास लेना और ३ सेकंड के लिए छोड़ना हैं
6. यह एक राउंड हुआ। इस तरह ५ राउंड पूरे करना
7. एक सप्ताह बाद धीरे-धीरे  १० से  १५ राउंड कर सकते हैं

Equal breathing  ( Abdominal breathing )

( Yogendra Pranayam 4 )
1. जमीन पर लेट जाए
2.  फ़ोटो में दिखाए अनुसार दोनों पैर घुटनों में मोड़ ले
3. दोनों पैरों के बीच अंतर रहे
4. दाया हाथ पेट पर रखे
5. बायाँ हाथ बायीं ओर ज़मीन पर रखे
6.आँखें बंद कर लें
7. ३ सेकंड के लिए श्वास लेना और ३ सेकंड के लिए छोड़ना
8. यह एक राउंड हुआ। इस तरह ५ राउंड पूरे करना
9. एक सप्ताह बाद धीरे-धीरे १० से  १५ राउंड कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment